बैरियाट्रिक सर्जरी के मनोवैज्ञानिक लाभ

August 17, 2020

बैरियाट्रिक सर्जरी का मुख्य रूप से लाभ इस तथ्य में छुपा हुआ है कि इसके परिणामस्वरूप शरीर का वज़न कम होता है, साथ ही इसका सीधा लाभ मानसिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता पर पड़ता है। हम सर्जरी के बाद केवल शारीरिक परिवर्तन ही देख सकते हैं, मनोवैज्ञानिक और व्यवहार में परिवर्तन की तुलना करना थोड़ा मुश्किल है।

मनोदशा में सुधार
मोटापे के कारण आत्मविश्वास में कमी होने से ज़्यादातर लोगों की मनोदशा पर प्रभाव पड़ता है। बैरियाट्रिक सर्जरी के लिए आने वाले ज़्यादातर लोगों ने कहा कि मोटापे के कारण उन्हें डिप्रेशन और मानसिक डिसऑर्डर का अनुभव हुआ है। आस-पड़ोस के लोगों द्वारा, किसी पार्टी या सार्वजनिक सभा में उनके मोटापे का मजाक बनाया जाता है, जिसके लिए वे लोग चिंतित भी हैं। बैरियाट्रिक सर्जरी के बाद देखा गया है कि इसका सीधा असर मनोदशा पर पड़ता है, जिससे आपको खुश रहने में मदद मिलती है।

अनियमित आहार
बैरियाट्रिक सर्जरी पर विचार कर रहे लोगों के आहार में अनियमितता देखी गई और उन्हें रात के समय भी भूख का अनुभव होता है। मोटापे से ग्रसित लोग अपने अनियमित आहार और मीठा खाने से भी परेशान हैं। बैरियाट्रिक सर्जरी के बाद व्यक्ति की खाना खाने की क्षमता कम हो जाती है, जिसकी मदद से एक व्यक्ति सामान्य से कम भोजन करने पर भी अपना पेट भरा हुआ महसूस करता है।

जीवनशैली में बदलाव
बैरियाट्रिक सर्जरी के बाद मोटापे से जूझ रहे व्यक्ति की जीवनशैली में बहुत सुधार आता है। वह खुद में आत्मविश्वास महसूस करने लगता है और एक स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित होता है। सर्जरी के बाद प्राप्त वज़न को हमेशा बनाए रखने के किए अच्छा आहार और नियमित रूप से व्यायाम करना आवश्यक है। ऐसा करने से व्यक्ति के मन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है।

बैरियाट्रिक सर्जरी के बाद आपके शरीर का आकर तो बदलता ही है, इसके साथ आपका व्यवहार और लोगों के प्रति आपका दृष्टिकोण भी पहले से बेहतर हो जाता है। सर्जरी के बाद आप अपना जीवन खुशी-खुशी और आत्मविश्वास के साथ व्यतीत कर सकते हैं। अगर आप भी मोटापे से ग्रसित हैं और केवल आहार में बदलाव लाकर अपना वज़न कम नहीं कर पा रहे हैं तो बैरियाट्रिक सर्जरी आपके लिए अवश्य ही कारगर साबित होगी। इसके मनोवैज्ञानिक प्रभाव कुछ दिनों में नहीं, बल्कि धीरे-धीरे समय के साथ दिखना शुरू होते हैं। यदि आप अपने जीवन में अच्छे परिवर्तन लाने के लिए तैयार हैं तो अपनी झिझक छोड़कर हमसे बात कर सकते हैं – 6232012342

Talk to us?